अब नहीं होगा ‘फिसलने’ का डर, सभी टू-व्हीलर्स में मिलेगा ये सेफ्टी फीचर,सरकार ला रही है नया नियम

नई दिल्ली,20जून(ब्यूरो)।
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) आने वाले समय में जल्द ही इस सम्बंध एक नोटिफिकेशन जारी करने वाला है. जिसके तहत, आगामी जनवरी 2026 से देश में निर्मित सभी दोपहिया वाहनों में एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) को अनिवार्य किए जाने की योजना है।

दोपहिया के साथ मिलेगा दो हेलमेट

इसके अलावा सरकार एक और नियम को लागू करने की तैयारी में है. जिसके तहत मंत्रालय जल्द ही वाहन निर्माताओं और डीलरों के लिए दोपहिया वाहनों के बिक्री के समय वाहन के साथ दो बीआईएस (BIS-Certified Helmet) प्रमाणित हेलमेट उपलब्ध कराना अनिवार्य कर देगा. बता दें कि, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बीते मार्च में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि, उन्होंने प्रस्ताव दिया है कि, सभी दोपहिया वाहनों को दो आईएसआई प्रमाणित हेलमेट के साथ बेचा जाना चाहिए।
#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top