21 जून को नई अनाज मंडी नांगल चौधरी में होगा खंड स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन

महेंद्रगढ़, 20 जून (परमजीत सिंह/शैलेन्द्र सिंह)।

एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग के संकल्प के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की फाइनल रिहर्सल

11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को खंड स्तर पर नई अनाज मंडी नांगल चौधरी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए आज हरियाणा योग आयोग एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में फाइनल रिहर्सल का आयोजन किया।
एसडीएम मनोज कुमार ने रिहर्सल का निरीक्षण करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में पूरे प्रदेश में राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर पर भव्य योग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष का आयोजन थीम एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग पर आधारित है जो योग को वैश्विक स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ता है।
खंड स्तरीय कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. ललित मोहन एएमओ ने बताया कि योग दिवस के लिए कॉमन योगा प्रोटोकॉल के तहत आज सभी आवश्यक आसनों, प्राणायाम और ध्यान अभ्यास की तैयारी कराई गई। प्रतिभागियों को योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों की जानकारी दी गई ।
कार्यक्रम के दौरान योग से नशा मुक्त हरियाणा का संदेश भी दिया गया जिससे समाज को स्वस्थ और जागरूक बनाने की दिशा में प्रभावी पहल की जा सके।
अशोक कुमारी योग सहायक द्वारा करवाए गए योग अभ्यास में ताड़ासन, भुजंगासन, त्रिकोणासन, वज्रासन, अनुलोम-विलोम सहित अन्य क्रियाएं शामिल रहीं ।
इस अवसर पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुनीता यादव, योग सहायक प्रवेश कुमारी , एनसीसी से बृजेश कुमार, डॉ योगेश, डॉ चंचल, सुरेंद्र, अध्यापक, विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, कर्मचारी और आम नागरिक शामिल हुए।

#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top