धोली से नांगल माला वाले रास्ते का अब होगा जीर्णोधार- कंवर सिंह यादव

महेंद्रगढ़ 25 जून (परमजीत सिंह/शैलेन्द्र सिंह)।
आज महेंद्रगढ़ विधानसभा के गांव धोली और नांगल माला को जाने वाले रास्ते का टेंडर लग गया है। सैकड़ों लोगों की ये वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने जा रहे है।विधायक ने बताया कि वो लंबे समय से इस रोड को लेकर उच्च अधिकारियों के संपर्क में थे।इस बारे उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सैनी और पीड़ब्लूड़ी मंत्री रणबीर गंगवा से भी मुलाकात की थी। उन्होंने आश्वाशन दिया था कि बहुत जल्दी अब इस रोड को बना दिया जाएगा।आज इस रोड के टेंडर लग गए है और अब बहुत जल्दी इस रोड पर काम शुरू हो जाएगा ।विधायक ने बताया कि इस रोड के बनने से दोनों गांव और सतनाली कस्बे से जुड़े गांवों की केंद्रीय विश्वविद्यालय पाली से भी सीधी कनेक्टविटी हो जाएगी।ये रोड राज्य हाइवे 148 बी से भी सीधा जुड़ जाएगा। इस से बहुत से लोगों को बहुत अधिक फायदा होगा। हरियाणा में नायब सैनी सरकार द्वारा जिला महेंद्रगढ़ की सड़को की हालात जल्दी ही सही होगी।सड़कों के मामले में हमारी सरकार ने बहुत सरायनीय कार्य किया है।जिससे लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत नही आने दी है।सड़क बनने पर ग्रामीण अपना काम समय पर कर पाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top