नई दिल्ली,26 जून(ब्यूरो)।
ऑपरेशन सिंदूर रक्षा क्षेत्र में भारत की बढ़ती आत्मनिर्भरता का प्रमाण’; पीएम का मेक इन इंडिया पर जोर।
मोदी का एनसीबी को संदेश, नशा मुक्त भारत बनाने के लिए निरंतर जागरूकता बढ़ाने की जरूरत।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली में फिनटेक वर्कशॉप के दौरान कहा कि फास्टैग को सिर्फ टोल वसूली तक सीमित नहीं रखा जाएगा। इसे डिजिटल ट्रैवल और ट्रांसपोर्ट सेवाओं के लिए एक मजबूत प्लेटफॉर्म बनाया जाएगा, जिससे यात्रियों को ज्यादा सुविधा और पारदर्शिता मिलेगी।
केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में अहम फैसले: आगरा में बनेगा अंतरराष्ट्रीय आलू केंद्र, पुणे मेट्रो फेज-2 को मंजूरी।
भारत अगले 3 वर्षों में 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की राह पर : पीयूष गोयल।
CJI गवई बोले-संसद नहीं, संविधान सबसे ऊपर, लोकतंत्र के तीनों हिस्से इसके अधीन; संसद के पास संशोधन की शक्ति, लेकिन मूल ढांचा नहीं बदल सकती।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में गड़बड़ी वाली याचिका खारिज, बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा- कोई ठोस आधार नहीं, कोर्ट का समय बर्बाद किया।
CBSE 10वीं की परीक्षा 2026 से 2 बार होगी, पहली परीक्षा कम्पल्सरी, दूसरी ऑप्शनल; अप्रैल-जून में नतीजे, सप्लीमेंट्री खत्म।
3 दिन में तीसरी बार शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव, बीना-झांसी के बीच सी-6 कोच की खिड़की टूटी; तीन दिन पहले भी हुई थी पत्थरबाजी।
आपातकाल की 50वीं बरसी पर शरद पवार ने कहा कि आपातकाल दुर्भाग्यपूर्ण समय था, लेकिन इंदिरा गांधी ने इसके लिए माफी मांगी थी। साथ ही उन्होंने इस दौरान दिवंगत मजदूर नेता जॉर्ज फर्नांडीस को भी याद किया। पवार ने कहा कि आपातकाल के दौरान फर्नांडीस को अंडरग्राउंड होना पड़ा था।
कुल्लू-धर्मशाला में 4 जगह बादल फटा, 2 मजदूरों की मौत, 20 मजूदर और पिता-बेटी समेत 3 बहे; उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में लैंडस्लाइड।
नेतन्याहू बोले- ट्रम्प को फरवरी में हमले का प्लान बताया, साथ देने का फैसला उनका था; ट्रम्प बोले- अमेरिकी हमलों से ईरान-इजराइल जंग रुकी।
अब पुतिन पर ट्रंप की नजरें टेढ़ीं, बोले- खत्म करो जंग, वरना दुश्मन को सौंप देंगे अचूक सुरक्षा कवच, एक तरफ दबाव की बात, दूसरी तरफ तारीफ… ट्रंप ने कहा- ईरान बहादुरी से लड़ा जंग।
मैक्सिको में पार्टी के दौरान गोलीबारी में 11 की मौत, 20 लोग गोली लगने से घायल हुए।
पुतिन को गिरफ्तारी का डर, ब्रिक्स समिट के लिए नहीं जाएंगे ब्राजील; जिनपिंग भी बना रहे दूरी।
अमेरिका तक पहुंचने वाली परमाणु बैलिस्टिक मिसाइल पर काम कर रहा पाकिस्तान।
पाकिस्तानी सेना गुप्त रूप से परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम आइसीबीएम विकसित कर रही है, जो अमेरिका तक पहुंच सकती है।
‘फॉरेन अफेयर्स’ की यह रिपोर्ट ऐसी खबरों के बीच आई है जिनमें कहा गया है कि भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान, चीन के सहयोग से अपने परमाणु शस्त्रागार को उन्नत करने की कोशिश कर रहा है।
बेटियों ने किया अपमान, सेना से रिटायर पिता ने मंदिर को दान कर दी 4 करोड़ की संपत्ति।
अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट।
सिर्फ ऑफिशियल काफिले से यात्रा की अपील की।
चंडीगढ़ में हरियाणा कैबिनेट की आज अहम बैठक।
मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में होगी बैठक।
सुबह 11:00 बजे हरियाणा सिविल सचिवालय में होगी बैठक।
शाम 5:00 बजे नीति आयोग के साथ भी मुख्यमंत्री की बैठक,
आयोग के डेलिगेशन के साथ मुख्यमंत्री की बैठक।
मंडी (हिमाचल प्रदेश): बारिश के चलते मंडी में ब्यास नदी उफान पर है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पोस्ट किया, “इजरायल ने अभी कहा है कि परमाणु स्थल नष्ट कर दिए गए हैं! हमारे महान B-2 पायलटों और इसमें शामिल सभी लोगों को धन्यवाद!”
नेपाल की विशेष अदालत ने पतंजलि भूमि घोटाला मामले में नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने जिला कुरुक्षेत्र के गांव गिरधारपुर स्थित गुरुद्वारा साहिब में अरदास की।

उत्तराखंड में रूद्रप्रयाग के पास बड़ा हादसा, लोगों से भरी बस अलकनंदा नदी में गिरी, बचाव राहत कार्य जारी है!
राष्ट्रीय जांच एजेंसी पंजाब में 9, हरियाणा में 7 और उत्तर प्रदेश में 2 स्थानों पर आतंकी साजिश मामले में छापेमारी कर रही है।
विश्वसनीय सूत्र से जानकारी।
दक्षिण हरियाणा में हुआ एक सियासी डिनर।
डिनर में भाजपा व कांग्रेस के विधायक शामिल
हरियाणा के मंत्री ने किया था डिनर का आयोजन।
आयोजन में कांग्रेस विधायक के साथ-साथ भाजपा के भी तीन से चार विधायक हुए थे शामिल।
कल 25 जून की शाम नारायणपुर के अबूझमाड़ के जंगल में नक्सलियों और DRG-STF की संयुक्त टीम के बीच हुई मुठभेड़ में दो महिला नक्सलियों के शव बरामद किए गए। सर्चिंग के दौरान हथियार और अन्य सामग्री बरामद की गई। मुठभेड़ अभी भी जारी है: आईजी बस्तर पी. सुंदरराज।
मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन के क़िंगदाओ में SCO (शंघाई सहयोग संगठन) रक्षा मंत्रियों की बैठक के मौके पर अपने रूसी समकक्ष आंद्रेई बेलौसोव से मुलाकात की।
जनपद रुद्रप्रयाग में एक टेंपो ट्रैवलर के नदी में गिरने का समाचार अत्यंत दुःखद है। SDRF सहित अन्य बचाव दलों द्वारा युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन से संपर्क में हूं। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं: उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी।
दिल्ली – एक राष्ट्र एक चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर।
11 जुलाई को संयुक्त संसदीय समिति की बैठक।
11 जुलाई को संसद भवन एनेक्सि में होगी मीटिंग।
समिति कानूनी विशेषज्ञों और पूर्व अधिकारियों से होगी बातचीत।
करनाल में NIA की छापेमारी। कई जगहों पर NIA की छापा मार करवाई
आरके पुरम, पुलिस लाइन, कुंजपुरा और घरौंडा में पहुंची पुलिस टीम।
जीन्द के जुलाना उपमंडल में फायरिंग फैली दहशत, चचेरे भाई ने मामूली कहासुनी के चलते अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से की भाई की हत्या, जांच में जुटी पुलिस।
#newsharyana