हकेवि में स्नातकोत्तर कार्यक्रमों हेतु ऑनलाइन पंजीकरण 30 जून तक

महेंद्रगढ़,26जून (परमजीत सिंह/शैलेन्द्र सिंह)।
-हकेवि में स्नातकोत्तर के 42 कार्यक्रमों में 1447 सीटें उपलब्ध

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ के शैक्षणिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में दाखिले के लिए पात्र अभ्यर्थी आागमी 30 जून, 2025 तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। संशोधन हेतु करेक्शन विंडों 01 जुलाई से 03 जुलाई 2025 तक खुली रहेगी। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय में रोजगारपरक पाठ्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 पर केंद्रित  हैं।
दाखिला प्रक्रिया के संबंध में विश्वविद्यालय के सीयूईटी के नोडल ऑफिसर डॉ. तेजपाल ढेवा ने बताया कि स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में दाखिला लेने के इच्छुक अभ्यर्थी अब अब 30 जून, 2025 तक ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके साथ-साथ अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु 01 जुलाई से 03 जुलाई 2025 तक करेक्शन विंडों भी अभ्यर्थियों के लिए खुली रहेगी। इसमें अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन फॉर्म में संशोधन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में सीयूईटी 2025 के अंतर्गत स्नातकोत्तर के 42 कार्यक्रमों के अंतर्गत कुल 1447 सीटें उपलब्ध हैं।
डॉ. तेजपाल ढेवा ने बताया कि पंजीकरण की इस प्रक्रिया के बाद मेरिट लिस्ट जारी होगी और पहली काउंसलिंग की श्रेणीवार लिस्ट 07 जुलाई, 2025 को जारी होगी। जिसके आधार पर संबंधित कार्यक्रमों में दाखिले प्रदान किए जायेंगे। विश्वविद्यालय में दाखिले के इच्छुक आवेदक अधिक जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.cuh.ac.in से प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top