राजकीय कॉलेज की छात्राओं की अप्रेंटिसशिप अवधि पूर्ण

नारनौल, 30 जून (परमजीत सिंह गजेन्द्र यादव)।

यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव देता है : अमित शर्मा

सरकार की नई शिक्षा नीति के तहत राजकीय कॉलेज नारनौल और राजकीय पीजी कॉलेज नारनौल की छात्राओं ने आज सेवा विभाग से अपनी अप्रेंटिसशिप अवधि सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। यह कार्यक्रम छात्राओं के कौशल विकास और रोजगारोन्मुखी शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा ने सभी छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह अप्रेंटिसशिप कार्यक्रम नई शिक्षा नीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो विद्यार्थियों को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव भी प्रदान कर रहा है, जिससे वे भविष्य के लिए तैयार हो सकें।
प्रधानमंत्री के ‘स्किल इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के विजन को साकार करते हुए नई शिक्षा नीति युवाओं को रोजगारपरक बनाने पर जोर दे रही है। इसी कड़ी में यह अप्रेंटिसशिप कार्यक्रम छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें कार्यस्थल की वास्तविकताओं से परिचित करा रहा है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार भी शिक्षा को रोजगार से जोड़ने और युवाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इन अप्रेंटिसशिप कार्यक्रमों के माध्यम से छात्राओं को न केवल अपनी क्षमताओं को निखारने का अवसर मिला है, बल्कि उन्हें भविष्य में बेहतर रोजगार के अवसर प्राप्त करने में भी मदद मिलेगी।
यह सफल अप्रेंटिसशिप अवधि छात्राओं के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी और उन्हें अपने करियर पथ पर आगे बढ़ने के लिए आवश्यक अनुभव और आत्मविश्वास प्रदान करेगी। यह उपलब्धि हरियाणा सरकार की नई शिक्षा नीति के सफल क्रियान्वयन और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक सशक्त प्रमाण है।
इस अवसर पर सभी छात्राओं ने कहा कि यहां पर उन्होंने घर जैसा अनुभव हुआ तथा बहुत कुछ सीखने को मिला।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top