महेंद्रगढ़,1जुलाई (शैलेन्द्र सिंह।)
कांग्रेस – बीजेपी को ताकत दिखाने में जुटे राव इंद्रजीत।
विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि गत दिवस राव इंद्रजीत सिंह ने चंडीगढ़ में 12 विधायकों को रात्रि भोज दिया।
इनमें 11 भाजपा के विधायक व 1 कांग्रेसी विधायक शामिल थे।
अटेली, चरखी दादरी, बाढड़ा, पटौदी, बावल, नांगल चौधरी, गुड़गांव, कोसली, नारनौल, सोहना, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ के विधायकों ने राव साहब के साथ खाना खाया है।
रात्रि भोज चंडीगढ़ में उनकी मंत्री बेटी आरती राव के निवास पर हुआ।
कई दिनों से बार बार मुख्यमंत्री की कुर्सी का जिक्र कर रहे हैं राव इंद्रजीत।
इसके बाद तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।
लोगों का कहना है कि राव इंद्रजीत सिंह हरियाणा के वरिष्ठ नेता हैं। बे दाग छवि के हैं। इतने वर्षों की राजनीति में आज तक उन पर कोई भी भ्रष्टाचार आदि का आरोप नहीं लगा है।उनको व दक्षिणी हरियाणा को जो बीजेपी की सरकार बनाने में अधिक से अधिक विधायक देता है एक बार मुख्यमंत्री बनने का मौका मिलना चाहिए।
#newsharyana
