सेहलंग में एनीमिया मुक्त भारत एवं सेक्स रेशियो सुधार को लेकर बैठक आयोजन

महेंद्रगढ़,1 जुलाई (परमजीत सिंह)।
स्वास्थ्य कर्मियों को दिए दिशा निर्देश

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सेहलंग में डॉ. प्रभा यादव की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें अनिल एनीमिया मुक्त सुपरवाइजर भी उपस्थित रहे। इस मौके पर डॉ. प्रभा यादव ने उपस्थित कर्मचारीयों को निर्देशित देते हुए कहा कि वह एनीमिया मुक्त भारत एवं लिंगानुपात में सुधार हेतु गांव स्तर पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाये जिसमें ग्राम पंचायत , स्वास्थ्यकर्मी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, हेल्पर, आशा वर्कर, सहित गांव की जागरूक महिलाओं व पुरुषों को भी शामिल करे।
इस मौके पर हेल्थ इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार, एलचवी मुनिदेवी, इंद्रजीत बैक, एमपीएचडब्ल्यू व समस्त आशा वर्कर उपस्थित थी।
फोटो कैप्शन : सेहलंग में एनीमिया मुक्त भारत को लेकर जागरूकता बैठक करती डॉ. प्रभा यादव।
#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top