सड़क सुरक्षा केवल एक नियम नहीं है, यह एक जीवनशैली है: सीजेएम नीलम कुमारी

नारनौल, 4 जुलाई(परमजीत सिंह/गजेन्द्र यादव/विष्णु शर्मा)।

सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर हम एक सुरक्षित और बेहतर समाज बना सकते हैं

सड़क सुरक्षा केवल एक नियम नहीं है, यह एक जीवनशैली है।सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करके, हम सभी एक सुरक्षित और बेहतर समाज बना सकते हैं। यह बात जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने आज एडीआर सेंटर में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत “सड़क नियम, जीवन उपकरण” विषय पर वि‌द्यालयों में कार्यरत जेआरसी काउंसलर व ब्रिगेड ऑफिसरों की बैठक लेते हुए कही।
सीजेएम नीलम कुमारी ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में जागरूक करने के लिए जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन जागरूकता कार्यक्रमों में जेआरसी काउंसलर व ब्रिगेड ऑफिसर छात्रों को सड़क सुरक्षा के बारे में अच्छी तरह से जागरूक करें ताकि वे अपने परिवार वालों, सगे संबंधियों व आस-पड़ोस के लोगों को प्रेरित कर सकें।
इस मौके पर रेडक्रॉस से ब्रिगेड कमांडर टेकचंद यादव, राजेश शर्मा झाड़ली, विजय, दीपक शर्मा, हंसराज गुर्जर, अजय यादव, डीपीई मुकेश, पवित्रा यादव, अनुप यादव, नरेश कुमार, विक्रम सिंह के अलावा अन्य जेआरसी काउंसलर व ब्रिगेड ऑफिसर मौजूद थे।
#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top