धौली झांखड़ी में किया गया पौधारोपण

महेंद्रगढ़ 4 जुलाई (परमजीत सिंह)।
ग्राम पंचायत धौली झांखड़ी क्षेत्र में पंचायत ने वन महोत्सव के तहत पंचायती भूमि पर,धार्मिक स्थलों पर व राजकीय स्कूलों में सैंकड़ों फलदार, छायादार व औषधीय पौधे लगाए। धौली झांखड़ी के सरपंच अमित मास्टर ने बताया कि वन महोत्सव के तहत पर्यावरण संरक्षण को लेकर ग्राम पंचायत ने पंचायती भूमि पर नीम,शीशम, पापड़ी,बरगद,पीपल, अर्जुन आदि के पौधे लगाए। धार्मिक स्थलों पर जामुन, अमरूद,आम, मौसमी, चीकू , नींबू के पौधे लगाए व राजकीय स्कूलों झांखड़ी व धौली में त्रिवेणी सहित फलदार , फूलदार व छायादार सैंकड़ों पौधे लगाए। उन्होंने कहा कि पेड़ों की अंधाधुंध कटाई से धरती पर वातावरण असंतुलित हो रहा है। जिसके कारण हमें प्रकृति का दंश अधिक गर्मी, अधिक सर्दी और जरूरत के मुताबिक बरसात ना होने का दंश झेलना पड़ रहा है। जिस से पशु, पक्षी, जानवर व प्राणियों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। आज ग्राम पंचायत धौली झांखड़ी में जो पौधे लगाए गए है। हम सब समय-समय पर उनकी देखभाल,निराई गुड़ाई,दीमक व कीड़ों से बचाव व पानी आदि देने का कार्य नियमित रूप से करेंगे। ताकि ये पौधे बड़े होकर पेड़ बनें और आने वाले समय में ये हमें आक्सीजन,ईधन,फल, छाया दे और भूजल स्तर में सुधार आए।

#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top