नारनौल,4 जुलाई(परमजीत सिंह)।
वर्तमान में स्वरोजगारों पर नजर डालें तो ब्यूटी पार्लर का काम अलग ही चमकता नजर आएगा
पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान नसीबपुर में आज पंजाब नेशनल बैंक शाखा महेंद्रगढ़ के वरिष्ठ प्रबंधक अनिल मेहरा ने दीप प्रज्वलित कर ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि महिलाएं हो या पुरूष, आज सभी अपने सुन्दर लुक के प्रति सजग नजर आते हैं। ब्यूटी पार्लर खुबसूरत बनने की ललक को अन्जाम दे रहे हैं।
जब सभी खुबसूरत नजर आना चाहते हैं तो निश्चित तौर पर ब्यूटी पार्लर और ब्यूटीशियन का काम भी बडे़ पैमाने पर ही होगा यही वजह है कि ब्यूटीशियन की मांग तेजी से बढ़ रही है। वर्तमान में स्वरोजगारों पर नजर डालें तो ब्यूटी पार्लर का काम उनमें अलग ही चमकता नजर आएगा। जहां तक ब्यूटीशियन बनने की बात है तो ब्यूटीशियन बनना बहुत आसान है लेकिन एक कुशल ब्यूटीशियन बनने के लिए आपको प्रशिक्षण से लेकर अच्छी रूचि और अपने को नवीनतम तकनीक को अपडेट रखने की जरूरत पड़ेगी। इसके अलावा ब्यूटीशियन को डिजाइनिंग के हिसाब से सामने वाले को सजाने सवारने का जितना अनुभव होगा उसका काम और नाम भी उतना ही होगा। उन्होंने कहा कि लड़किया किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं हैं, इसलिए उनको आत्मविश्वासी स्वाबलम्बी बनना चाहिए।
इस मौके पर संस्थान के निदेशक एचआर सभ्रवाल ने बताया कि कुछ लोग पढ़ने में अच्छेे होते हैं और उसी के बल पर अपनी मंजिल हासिल कर लेते हैं तो कुछ पढ़ने में भले ही औसत दर्ज के हों, पर हाथ के हुनर के बल पर सफलता की सीढियां चढ़ते चले जातें हैं। ब्यूटी पार्लर जिसकी आज के समय में काफी मांग है इसलिए प्रशिक्षण के बाद आप चाहों तो कही नौकरी कर सकते हो या फिर स्वरोजगार शुरू कर दूसरों को नौकरी दें सकते हों।
#newsharyana
