चंडीगढ़, 5 जून (ब्यूरो)।
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा के चंडीगढ़ निवास पर आज हुआ हंगामा। मामला एक सफाई कर्मचारी और कोठी पर नाम करने वाले कर्मचारियों के बीच छेड़छाड़ का बताया जा रहा है।

सफाई कर्मचारी पुष्पा ने आरोप लगाया कि कोठी पर काम करने वाले कर्मचारी दीपक शर्मा ने उनके साथ छेड़छाड़ की। उसके बाद कोठी पर हंगामा हो गया और भीड़ इक्कठी हो गई। आगे की कार्रवाई जारी है।
हरियाणा में CM नायब सैनी की अगुआई वाली BJP सरकार के जेल व सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा की चंडीगढ़ स्थित सरकारी कोठी में हंगामा हो गया। यहां तैनात महिला सफाई कर्मचारी ने आरोप लगाया कि उनके साथ खुद को मंत्री शर्मा का PA बताने वाले युवक ने छेड़छाड़ की है। यहां तक कि उसका हाथ भी पकड़ा गया।
महिला कर्मचारी ने इसका विरोध जताया तो दोनों में बहस हो गई। जिसके बाद महिला कर्मचारियों ने अपने साथियों को सूचना दे दी। जिसके बाद भारी संख्या में कर्मचारी मंत्री की सेक्टर-16 स्थित कोठी के बाहर पहुंच गए। उन्होंने वहां जमकर हंगामा किया। आरोपी युवक पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर उन्होंने मंत्री की कोठी का घेराव कर दिया।
जिस वक्त ये सारा वाक्या हुआ, मंत्री अरविंद शर्मा कोठी में ही मौजूद थे। जब उन्हें इसका पता चला तो वह बाहर आए और छेड़छाड़ के आरोपी कर्मचारी की क्लास लगाई। जिसके बाद उसने सफाई कर्मचारी से माफी मांगी। इससे दोनों में समझौता हो गया और मामला शांत करा लिया गया।
वहीं चंडीगढ़ पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि इस बारे में कोई औपचारिक सूचना नहीं आई है, जिस वजह से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
