Wednesday, July 16, 2025
Homeहरियाणाहरियाणा रोडवेज ने शुरू की नई AC बस सेवाएं,अब मिलेगी यात्रियों को...

हरियाणा रोडवेज ने शुरू की नई AC बस सेवाएं,अब मिलेगी यात्रियों को आरामदायक सुविधा

हिसार/चंडीगढ़, 7 जुलाई (स्टेट हैड परमजीत/सिंह शैलेन्द्र सिंह)।

हरियाणा रोडवेज ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नई AC बस सेवाओं की शुरुआत की है। इन सेवाओं में हिसार से गुरुग्राम के लिए एक नई एसी बस सेवा तथा चंडीगढ़ से मनाली के लिए दूसरी वोल्वो बस सेवा शामिल है।

हिसार से गुरुग्राम AC बस सेवा:

हिसार डिपो द्वारा शुरू की गई यह नई AC बस सेवा अब यात्रियों को हर रोज सुबह 6:00 बजे हिसार बस स्टैंड से गुरुग्राम के लिए उपलब्ध होगी। वापसी में यह बस गुरुग्राम से सुबह 10:40 बजे हिसार के लिए चलेगी।

रूट विवरण:
हिसार ➡️ हांसी ➡️ मुंढाल ➡️ महम ➡️ झज्जर ➡️ बादली ➡️ गुरुग्राम

किराया विवरण:

हिसार से गुरुग्राम : ₹299/-

हिसार से झज्जर : ₹215/-

हिसार से महम : ₹115/-

हिसार से हांसी : ₹52/-

चंडीगढ़ से मनाली वोल्वो बस सेवा का विस्तार:

चंडीगढ़ डिपो ने मनाली रूट पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए दूसरी वोल्वो बस सेवा की शुरुआत की है। *अब चंडीगढ़-43 बस स्टैंड से रोजाना दो वोल्वो बसें मनाली के लिए रवाना होंगी।*

रूट विवरण:
चंडीगढ़ ➡️ किरतपुर साहिब ➡️ सुंदरनगर ➡️ मंडी ➡️ भुंतर एयरपोर्ट ➡️ कुल्लू ➡️ मनाली

टाइम-टेबल:

चंडीगढ़ से मनाली:

दोपहर 01:30 बजे

रात 09:10 बजे

मनाली से चंडीगढ़:

सुबह 10:25 बजे

दोपहर 03:00 बजे

ऑनलाइन बुकिंग सुविधा उपलब्ध:
इन दोनों रूटों पर चलने वाली बसों के लिए यात्री हरियाणा रोडवेज की ई-बुकिंग वेबसाइट https://ebooking.hrtransport.gov.in से ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। साथ ही हरियाणा रोडवेज का मोबाइल ऐप भी गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

#newsharyans

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments