नई दिल्ली, 8जुलाई (शैलेन्द्र सिंह/ब्यूरो)।
बिहार,वांछित अपराधी विकास उर्फ राजा रात करीब 2.45 बजे दमरिया घाट के पास पुलिस मुठभेड़ में मारा गया।घटनास्थल से एक पिस्तौल, गोली और खोखा कारतूस बरामद किया गया है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है: बिहार पुलिस मुख्यालय।
तमिलनाडु,कुड्डालोर जिले के सेम्बनकुप्पम में रेलवे ट्रैक पार कर रही स्कूल बस ट्रेन की चपेट में आ गई।
6 छात्र घायल हुए हैं और उन्हें कुड्डालोर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से राम घाट जलमग्न हुआ।
श्रीरंगम, तिरुचिरापल्ली (तमिलनाडु): श्रीरंगम के श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में ज्येष्ठाभिषेक के लिए मंदिर के हाथी पर स्वर्ण पात्र में पवित्र कावेरी जल लाया गया।
चंडीगढ़ स्थित शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद हड़कंप मच गया।
ये फ्लाइट हैदराबाद से चंडीगढ़ आई थी।
फ्लाइट के टॉयलेट में धमकी भरी स्लिप मिलने की जानकारी तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को दी गई।
दिल्ली में SYL के मुद्दे पर कल महत्वपूर्ण बैठक।
दिल्ली के श्रम शक्ति भवन में 4बजे होगी बैठक।
केंद्रीय जल मंत्रालय के साथ हरियाणा ओर पंजाब की बैठक।
हरियाणा के मुख्यमंत्री और पंजाब के मुख्यमंत्री होंगे शामिल।
फतेहाबाद के भुना सब डिवीजन में सीएम फ्लाइंग की रेड।
बिजली विभाग के सब डिवीजन भुना में सीएम फ्लाइंग इंचार्ज सुनैना अपनी टीम के साथ मौजूद।
खंगाला जा रहा है शिकायतों का रिकॉर्ड।
अनिल विज को अपने विभागों में करप्शन का शक।
दो विभागों में भ्रष्टाचार की शिकायत पर लिखा पत्र।
अनिल विज ने सीएम फ्लाइंग के चीफ को लिखा पत्र।
अगर आपको हफ्ते के 1 घंटे का काम मिल जाता है तो आप बेरोजगार नहीं हैं।
ये नियम मोदी सरकार का है।ऐसा नियम क्यों बनाया गया, आप समझ सकते हैं।
इसके बाद भी सिर्फ 51.7% लोगों को ही रोजगार मिल पाया।48.3% लोग बेरोजगार ही रह गए।
मोदी सरकार के सांख्यिकी मंत्रालय की रिपोर्ट।
ऐलनाबाद चौधरी आर आर एजुकेशन के संस्थापक अमरजीत सिहाग का 4 दिन पहले हुआ था अपहरण। मोहाली रहते थे। पंचकूला में मिली बॉडी। 40 लाख रुपए फिरौती मांगी गई थी।
देर रात सड़क पर डीजे बजाने पर हिसार में विवाद।
एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर।
पुलिस पर पथराव, चौकी इंचार्ज व अन्य पुलिसकर्मी घायल,भारी फोर्स तैनात।
370 पटवारियों को भ्रष्ट बताने वाली सूची लीक करने पर हाईकोर्ट ने पूछा सवाल, सरकार ने मांगा समय।
बागेश्वर,मध्य प्रदेश में फिर हादसा।
ढाबे की दीवार गिरने से एक की मौत और 10 लोग घायल ।
मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर में हादसा हुआ है।
ढाबे की दीवार गिरने से एक की मौत हो गई है। हादसे में 10 लोग घायल भी हुए हैं।
बागेश्वर में धीरेन्द्र शास्त्री नामक युवक बजरंग बली से सीधे संबंध बताकर पाखंड की दुकान चलाता है।
महाराष्ट्र में टेंडर में धांधली कर मंत्री ने 110 करोड़ का होटल 67 करोड़ में खरीद लिया।
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए एनडीए सरकार पर निशाना साधा है।
उन्होंने कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।
कल नालंदा के बिहार शरीफ में अपराधियों द्वारा 16 वर्षीय हिमांशु पासवान एवं 20 वर्षीय अनु कुमार की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई।
ये घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।
खाटू से सालासर आने वाले सभी दर्शनार्थीयो के लिए।
सीकर से सालासर वाले रास्ते में अत्यधिक जल भराव होने के कारण वाया लक्ष्मणगढ़ देकर सालासर आए।
जैसे G-20 की अध्यक्षता की, वैसे ही ब्रिक्स को नए रूप में परिभाषित करेंगे।पीएम मोदी के एलान से गदगद हुए कई देश।
Op sindoor: ‘दुश्मन के हमले में कोई राफेल नहीं गिरा’।
ऑपरेशन सिंदूर पर इस रिपोर्ट ने खोली पाकिस्तान की पोल।
Brazil: ट्रंप ने ब्राजील से कहा- बोल्सोनारो को अकेला छोड़ दें।
जवाब में लूला बोले-बाहरी हस्तक्षेप स्वीकार नहीं।
DRDO: भारतीय सेना की ताकत बढ़ाएगा।
देशी तोप एटीएजीएस, 48 KM तक मार करने की क्षमता।
307 तोपों का दिया गया ऑर्डर।
सारा सामान पैक,रेडी टू मूव;बंगला खाली ना करने की शिकायत पर पूर्व CJI चंद्रचूड़।
कभी बेचता था अंगूठी, अब 100 करोड़ का मालिक।
छांगुर बाबा पर धर्मांतरण और मनी लॉन्ड्रिंग का शक, जांच में जुटी ATS-ED.
पहलगाम हमले में NIA की सख्त कार्रवाई।
हमलावरों को मदद देने वालों पर शिकंजा कसा।चिराग के ऐलान से टेंशन में आई BJP-JDU, 243 सीटों पर लड़ने का किया ऐलान।
नीतीश पर भी साधा निशाना।
चिराग के ऐलान से टेंशन में आई BJP-JDU, 243 सीटों पर लड़ने का किया ऐलान।
नीतीश पर भी साधा निशाना।
RCB के स्टार गेंदबाज यश दयाल पर केस दर्ज।यौन शोषण का लगा है आरोप।
जाना पड़ सकता है जेल।
PM Modi Gifts: पीएम मोदी ने अर्जेंटीना के राष्ट्रपति को दिया चांदी का शेर।
त्रिनिदाद-टोबैगो के PM को राम मंदिर की प्रतिकृति भेंट की।
बिहार के फेमस कारोबारी गोपाल खेमका हत्याकांड का शूटर गिरफ्तार।
अपार्टमेंट के गेट पर सिर में मारी थी गोली।
कन्हैया लाल टेलर पर बनी फिल्म उदयपुर फाइल्स को लेकर बढ़ा विवाद।
जमाअत ए इस्लामी ने फिल्म रिलीज पर रोक की मांग की।
IND U19 vs ENG U19: वैभव का संघर्ष हुआ फेल, इंग्लैंड ने जीता आखिरी मैच, सीरीज पर फिर भी भारत का कब्जा।
वायरस वीजा लेकर नहीं आते, न ही पासपोर्ट के आधार पर समाधान चुने जाते हैं, आयुष्मान भारत योजना पर हमें गर्व है…बोले पीएम मोदी।
पीएम मोदी ने बताया BRICS का नया मतलब, बोले- अब बनेगा मजबूती, नवाचार और सहयोग का मंच।
पीएम मोदी रियो से ब्रासीलिया पहुंचे, शिव तांडव स्तोत्र और शास्त्रीय डांस से स्वागत।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अलग-अलग देशों के नेताओं को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का प्रतीक उपहार दिए है।
उपराष्ट्रपति बोले- जस्टिस वर्मा केस में तुरंत FIR की जरूरत।
कैश कहां से आया, ये जानना जरूरी।
जज के घर बोरियों में अधजले नोट मिले थे।
राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत में अब ज्यादातर रक्षा उपकरण देश में ही बनाए जा रहे हैं।
पहले हम कई जरूरी हथियार और उपकरण विदेश से मंगवाते थे, लेकिन अब देश में ही आधुनिक हथियार बनने लगे हैं।
इससे न सिर्फ हमारी सेना मजबूत हो रही है, बल्कि दुनियाभर में भारत के रक्षा उत्पादों की मांग भी बढ़ रही है।
मातृभाषा में ही होनी चाहिए शुरुआती शिक्षा। भाषा विवाद के बीच RSS का बड़ा बयान।
ट्रेडिंग बाजार बड़े खिलाड़ियों के खेल का मैदान’, जेन स्ट्रीट मामले को लेकर राहुल गांधी का तंज।
SEBI पर राहुल के हमले को लेकर BJP का पलटवार, कहा- आपकी राजनीति ही डूब रही है, बाजार नहीं।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार भारतीय सेना के शीर्ष कमांडर्स संग बैठक करेंगे NSA अजित डोभाल।
बिहार को बड़ी सौगातें।
4 नई अमृत भारत ट्रेनें, रेलवे प्रोजेक्ट्स और टेक्नोलॉजी पार्क का तोहफा।
रेल मंत्री ने की घोषणा।
ठाकरे को भाजपा सांसद निशिकांत की धमकी।भाषा विवाद पर कहा- महाराष्ट्र में बड़े बॉस हो।
बिहार-यूपी आओ तुमको पटक-पटक कर मारेंगे।
अमरनाथ यात्रा- 5वें दिन 24 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
एक दिन में सबसे ज्यादा; अब तक 93,000 यात्री पहुंचे।
छठा जत्था जम्मू से रवाना।
पूर्णिया में इंसानियत हुई शर्मसार।
बिहार के पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या।
250 लोगों ने मिलकर मारा और जिंदा जला दिया।
फोर्स तैनात,बताया जा रहा है कि यह हत्या अंधविश्वास के चक्कर में हुई है।
जयपुर-कोटा में छापामारी।
NSE लिस्टेड कंपनी के चेयरमैन के ठिकानों से लाखों की नकदी और लग्जरी कारें जब्त।
यह कार्रवाई Debock Industries Ltd. (DIL) के स्टॉक प्राइस में की गई हेराफेरी के मामले में की गई।
रूस के पूर्व परिवहन मंत्री ने गोली मारकर आत्महत्या की।
पुतिन ने कुछ घंटे पहले ही मंत्रिमंडल से हटाया था।
भ्रष्टाचार का आरोप था।
भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से अटकी ड्रेड डील पर जल्द ही अपडेट मिल सकता है।
रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों देशों में अगले 24- 48 घंटे में छोटा व्यापार समझौता हो सकता है।
वहीं 9 जुलाई द्विपक्षीय व्यापार समझौता पर भी भारत और अमेरिका में चर्चा शुरू होने की उम्मीद है।
मिनी ट्रेड में औसत टैरिफ को 10 फीसदी के आसपास रखा जा सकता है।
ट्रंप ने ‘दोस्तों’ पर गिराया टैरिफ बम, जापान और दक्षिण कोरिया पर 25 फीसदी टैक्स लगाने का किया ऐलान।
हिमाचल में 6 दिनों में 14 लोगों की मौत,28 लापता, MP के 5 जिलों में बाढ़ जैसे हालात; छत्तीसगढ़-राजस्थान में तेज बारिश जारी।
राष्ट्रव्यापी हड़ताल कल, हड़ताल को लेकर लोगों को किया जागरूक ।
भ्रष्ट पटवारियों की सूची लीक होने पर जिम्मेदार किसे ठहराया और क्या कार्रवाई की गई -हाईकोर्ट।
भर्तियों पर बढ़ा विवाद, हरियाणा लोक सेवा आयोग की कार्यप्रणाली पर गरमाई राजनीति।
पहली बार जनगणना के दौरान स्वगणना भी कर सकेंगे लोग।
DSSSB TGT , PGT Vacancies
Last Date : 07-08-2025
DU Admissions : स्नातक प्रवेश का दूसरा चरण आज से, 19 को पहली सूची ।
DU Admissions : प्रवेश के लिए एक अप्रैल 2025 के बाद का होना चाहिए EWS सर्टिफिकेट।
2014 बैच की विवादित आईएएस अधिकारी रानी नागर की जबरन सेवानिवृत्ति की तैयारी ।
चुनाव से पहले 70% आबादी को बीपीएल बताया, अब 18 लाख नाम हटाए – सुरजेवाला।
370 भ्रष्ट पटवारियों वाली सूची लीक होने पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब।
नौ को देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए मजदूर व कर्मचारियों ने निकाला जुलूस ।
KUK Admissions : UG इंटिग्रेटेड कोर्स में दाखिले की 10 को लगेगी मेरिट सूची ।
NDA-NA व CDS : करेक्शन नौ जुलाई तक किए जा सकेंगे।
परीक्षा 14 सितंबर को।
राष्ट्रव्यापी हड़ताल कल, पटवारियों ने की बैठक ।
अंधविश्वास : बिहार में डायन के शक में परिवार के पांच लोगों को जिंदा जला डाला।
जनगणना के नतीजे 9 महीने में संभव, लोग खुद भी भर सकेंगे डेटा ।
मौसम : 11 जिलों में बारिश….हिसार, झज्जर, फरीदाबाद में जलभराव, दादरी में डूबने से युवक की मौत।
मौसम : मचल उठा मानसून, 16 जिलों में बरसा, पारा गिरा।
BRICS ने पहलगाम हमले की निंदा की।
मोदी बोले- अटैक इंसानियत पर चोट।
ट्रम्प की धमकी- नए देश BRICS से जुड़े तो उन पर एक्स्ट्रा टैरिफ।
भारत में होने वाली अगली जनगणना को लेकर सरकार ने एक बड़ा ऐलान किया है।
यह देश की पहली डिजिटल जनगणना होगी, जिसमें आम लोग खुद भी अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे।
इसके लिए सरकार एक खास वेब पोर्टल लॉन्च करने जा रही है।
इसके अलावा, मोबाइल ऐप के जरिए भी जनगणना का काम पूरा किया जाएगा।
सरकार ने कहा है कि नागरिक चाहें तो खुद ही अपनी जनगणना की जानकारी वेब पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं।
इसके लिए दो चरणों में जनगणना होगी।
पहला चरण ‘हाउस लिस्टिंग एंड हाउसिंग सेंसस’ यानी घर और मकान की जानकारी, और दूसरा चरण ‘पॉपुलेशन एनुमरेशन’ यानी जनसंख्या की गिनती।
शेयर सूचकांकों में कथित रूप से हेराफेरी करने के मामले में सेबी की कार्रवाई के बाद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा है। राहुल गांधी ने का कि शेयर बाजार में बड़े खिलाड़ी हेरफेर कर रहे हैं और सरकार चुप्पी साधे है।
लालू बोले- 2 गुजराती बिहारियों से वोटिंग राइट्स छीन रहे।
तेजस्वी ने कहा- 9 जुलाई को बिहार बंद में EC-सरकार के होश ठिकाने लाएंगे,राहुल भी रहेंगे।
8 लाख का इनामी नक्सली स्नाइपर-डिप्टी कमांडर ढेर।
बीजापुर के नेशनल पार्क एरिया में मुठभेड़।
आईजी बोले- 18 महीने में 415 हार्डकोर नक्सली मारे।
मैं पाकिस्तानी सेना का एजेंट।
मुंबई अटैक में था शामिल; तहव्वुर राणा का सबसे बड़ा कबूलनामा।
क्या महाराष्ट्र में बिखरेगा महा विकास अघाड़ी? उद्धव-राज आए साथ तो कांग्रेस एकला चलो की करने लगी तैयारी।
शरद पवार भी दिख रहे दूर-दूर।
पंजाब में सवारियों से भरी बस पलटी।
8 की मौत, 17 से ज्यादा गंभीर; कार की टक्कर से बेकाबू हुई।
JCB से निकालीं लाशें।
यूपी सरकार ने पुल नहीं बनाया तो महिलाएं बनाने लगीं।
प्रशासन ने खतरा बता काम रोका।
फतेहपुर जिले के कृपालपुर गांव नांव से स्कूली बच्चे नदी पार करने के देते हैं रुपए।
ट्रैवल फूड सर्विसेज का IPO आज से ओपन हुआ।
9 जुलाई तक बोली लगा सकेंगे।
मिनिमम ₹14,300 निवेश करने होंगे।
शेयर बाजार में आज फ्लैट कारोबार रहा, निफ्टी बिना बदलाव के 25,461 पर बंद; IT, मीडिया और मेटल शेयर्स सबसे ज्यादा गिरे।
₹300 से ₹3 आया जेपी एसोसिएट्स का शेयर, अब अडाणी ग्रुप कंपनी को खरीद रहा।
बड़े-बड़े प्रोजेक्ट बनाने वाली कंपनी हुई दिवालिया।
अडाणी ग्रुप ने जेपी एसोसिएट्स को खरीदने के लिए सबसे बड़ी बोली लगाई है।
इस खबर के सामने आने के बाद आज जेपी एसोसिएट्स 5% और जेपी पावर के शेयर में 19% से ज्यादा की तेजी के साथ बंद हुआ।
फरीदाबाद में छात्र ने बिल्डिंग से कूदकर किया सुसाइड।
घर छोड़ने से पहले पिता को किया कॉल; बोला- मैं जा रहा हूं।
फिर कटेगी जेब। 10-12% महंगे होंगे मोबाइल रिचार्ज प्लान।डेटा सीमा कम करने पर भी विचार।
‘हमें खुद नहीं पता परमाणु ठिकानों को कितना नुकसान पहुंचा…’, अमेरिकी एयरस्ट्राइक पर बोले ईरान के राष्ट्रपति।
‘1971 की युद्ध के बाद हिंदुस्तान आए थे, वो आज घुसपैठिए कैसे?’, वोटर लिस्ट विवाद और बांग्लादेशियों को लेकर क्या बोले ओवैसी?*
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची के पुनरीक्षण पर विवाद गहरा गया है।
तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग के निर्देशों पर भ्रम की स्थिति बताई है वहीं ओवैसी ने जल्दबाजी में फैसले लेने का आरोप लगाया है।
हरियाणा में 6.36 लाख परिवार BPL कैटेगरी से बाहर।
इनमें कई ऐसे, जिनके पास साइकिल तक नहीं
लेकिन फैमिली ID में कारें दिखाईं। और जिनके पास कार हैं उनके पास अब भी बीपीएल है।
बिहार में सरकारी नौकरी में अब राज्य की महिलाओं को 35% आरक्षण मिलेगा।
पहले दूसरे राज्य की महिलाओं को भी मिलता था।
ट्रंप ने 21वीं बार कहा कि मैंने भारत-पाकिस्तान के बीच वॉर रुकवा दी।
कहा मैंने व्यापार की धमकी देकर लड़ाई रुकवा दी।
भारतीय शेयर बाजार में 2024 में 42 लाख नए ट्रेडर्स आए।
द मिंट के मुताबिक, इनमें से 92% ने औसतन ₹46,000 का नुकसान उठाया।
जेन स्ट्रीट और ऐसी बड़ी कंपनियां जहां ₹33,000 करोड़ कमा रही हैं, वहीं खुदरा निवेशकों को ₹41,600 करोड़ का नुकसान हो रहा है।
ये है भारतीय शेयर बाजार, बड़ी कंपनियां छोटे निवेशकों को लूटकर पैसा बना रही हैं।
#newsharyana