Thursday, July 10, 2025
Homeहरियाणानिराश हो चुके मरीजों को फिर से पैरों पर खड़ा कर रहे...

निराश हो चुके मरीजों को फिर से पैरों पर खड़ा कर रहे हैं डॉ. अनुराग गुप्ता

यमुनानगर,8 जुलाई (हरियाणा हैड परमजीत सिंह/ब्यूरो)।
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर डॉ. अनुराग गुप्ता ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि एक डॉक्टर न केवल चिकित्सा करता है, बल्कि निराश मरीजों में फिर से जीवन की आशा भी जगाता है।

डॉ. अनुराग गुप्ता जिला नागरिक अस्पताल यमुनानगर में पिछले आठ वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने लगभग दो हजार से अधिक मरीजों के साथ-साथ ऐसे विशेष 196 बच्चों का भी अपनी सर्जरी से सफल इलाज किया गया। जिनके पैर टेढ़े थे और अब वे ठीक होकर सामान्य रूप से चल-फिर सकते हैं।

डॉ. अनुराग ने बताया कि कई ऐसे मरीज आते हैं जो आर्थिक रूप से बेहद कमजोर होते हैं। उन्होंने अपनी जेब से कई बार दवाइयों का खर्च उठाया और सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से भी मदद दिलाई।

नई तकनीक से इलाज
200 बिस्तरों वाले अस्पताल में सुविधाएं बढ़ने के बाद डॉ. अनुराग ने आधुनिक तकनीकों से इलाज की दिशा में कई कदम उठाए। लगभग 40 बच्चों का इलाज आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सफलतापूर्वक किया गया है। जिन मरीजों के पैरों की हड्डियां मुड़ी हुई थीं, उन्हें न केवल सर्जरी के बाद सीधा खड़ा किया गया, बल्कि उनकी चाल भी सामान्य हो गई है।

डॉ. अनुराग गुप्ता का परिचय

डॉ. अनुराग ने मुंबई से एमबीबीएस करने के बाद पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री चंडीगढ़ से ली। वर्ष 2017 से वे जिला नागरिक अस्पताल यमुनानगर में तैनात हैं। वे अपनी सेवाओं के दौरान प्रतिदिन दर्जनों मरीजों का इलाज करते हैं और जटिल हड्डी रोगों के मामलों में भी विशेषज्ञता रखते हैं।

उनकी सेवा भावना और तकनीकी दक्षता ने यमुनानगर ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों के सैकड़ों मरीजों को लाभ पहुंचाया है।
#newsharyana

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments