Saturday, July 12, 2025
HomeहरियाणाHKRN कर्मचारियों की डेट ऑफ जॉइनिंग में गड़बड़ी को लेकर PWD मैकेनिकल...

HKRN कर्मचारियों की डेट ऑफ जॉइनिंग में गड़बड़ी को लेकर PWD मैकेनिकल यूनियन 681 में रोष, सोमवार को होगा घेराव व प्रदर्शन

महेंद्रगढ़ 12 जुलाई (परमजीत सिंह/शैलेन्द्र सिंह)।
आज आल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल यूनियन (रजि. नं. 681) की एक महत्वपूर्ण बैठक महेंद्रगढ़ कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य HKRN के तहत कार्यरत कर्मचारियों की पोर्टल पर दर्शाई गई गलत डेट ऑफ जॉइनिंग को सही करवाना था।

प्रांतीय प्रचार सचिव सुरेंद्र फौजी ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार ने HKRN पोर्टल खोल रखा है, लेकिन महेंद्रगढ़ मंडल के अंतर्गत आने वाले तीनों उपमंडलों के कर्मचारियों की डेट ऑफ जॉइनिंग में भारी गड़बड़ी है।

उन्होंने बताया कि 30 मई 2025 को यूनियन की कार्यकारी अभियंता से बैठक हुई थी, जिसमें 30 जून तक सभी मांगे पुरी करने का आश्वासन दिया गया था। जबकी आज तक मांगे पुरी नही हुई हैं जिस से यह जाहिर होता हैं की कार्यकारी अभियंता कर्मचारियों की मांगे पुरी नही करना चाहते हैं यहां तक कल30 जून 2025  हरयाणा सरकार ने HKRN पोर्टल खोल दिया था और आज तक एक भी कर्मचारी की जोइनिंग सही नही की गयी हैं जो कर्मचारी 2013-14 में नियुक्त हुए थे, उनकी डेट ऑफ जॉइनिंग पोर्टल पर 1 जुलाई 2021 दिखाई जा रही है, जबकि वे जुलाई 2022 से विभाग यह 5 साल एक्सपीरियंस का  वेतन भी प्राप्त कर रहे हैं।

यूनियन ने आरोप लगाया कि कार्यकारी अभियंता की ओर से कई बार आश्वासन दिए गए लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। 9 जुलाई को उपमंडल से जानकारी पहुंचने के बावजूद अब तक सुधार नहीं किया गया है। आज शाम 4 बजे जब यूनियन पदाधिकारी कार्यकारी अभियंता से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे, तो उन्होंने मिलने से इनकार कर दिया।

यूनियन ने चेतावनी दी है कि अगर सोमवार, 14 जुलाई  सुबह 9 बजे तक डेट ऑफ जॉइनिंग सही नहीं की गई, तो कार्यकारी अभियंता कार्यालय का घेराव और रोष प्रदर्शन किया जाएगा। इस स्थिति की सम्पूर्ण जिम्मेदारी कार्यकारी अभियंता व उनके अधीनस्थ उपमंडल अभियंताओं की होगी।

बैठक में प्रमुख रूप से जिला प्रधान रविंद्र कुमार, जिला अध्यक्ष राजेंद्र कामरेड, ब्रांच अध्यक्ष रमेश बेरी, उपप्रधान सुनील पाली, सचिव कुलदीप माजरा, कोषाध्यक्ष यशपाल, प्रेस प्रवक्ता नेअर्बी, वेद प्रकाश, रामकुमार, अजीत, नवीन, राहुल, दिनेश,सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

#newsharyana

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments