मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया भारतीय अंतर्राष्ट्रीय बागवानी फल-फूल मंडी का निरीक्षण

सोनीपत ,13 जुलाई (ब्यूरो)।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी 14 जुलाई को दोपहर 1:30 बजे सोनीपत के गन्नौर में स्थित भारतीय अंतर्राष्ट्रीय बागवानी फल-फूल मंडी का निरीक्षण करेंगे। चंडीगढ़-दिल्ली एनएच-44 पर स्थित यह मंडी प्रदेश की आर्थिक प्रगति का नया केंद्र बनेगी।

यह परियोजना 537 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही है। इसका निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। अब तक 40 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इस मंडी के निर्माण पर 2,595 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। यह एशिया की सबसे बड़ी बागवानी मार्केट होगी।
#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top