हिसार,20जुलाई (ब्यूरो)।
युवती से छेड़छाड़ का आरोपी है विकास बराला, वकालत का नहीं अनुभव
पूरा मामला छुपाने के लिए लिस्ट में सिर्फ विकास नाम दिखाया, पता भी चंडीगढ़ का दर्शाया
कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट योगेश सिहाग ने कहा कि भाजपा सरकार का बिना खर्ची व पर्ची के नौकरियां देने की बात केवल जुमला है। यह बात गत दिवस हरियाणा सरकार द्वारा जारी की गई हाईकोर्ट के लॉ अधिकारी की सूची से साफ हो गई है। इसमें मैरिट की बजाय भाई-भतीजावाद तथा पर्ची-खर्ची का बोलबाला साफ नजर आता है। हरियाणा सरकार ने सरकार के मामलों की पैरवी करने के लिए दिल्ली में चार लॉ ऑफिसर नियुक्त किए हैं।इसमें भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला का भी नाम शामिल है।जो लिस्ट जारी गई की गई है उसमें नाम सिर्फ विकास लिखा है और पता भी चंडीगढ़ का दिया गया है। ताकि किसी को पता ना चले कि यह कौन है। मगर दिए गए पते में नीचे ईमेल एड्रेस में साफ विकास बराला दिखाई देता है और यहां वह पकड़ में आ जाते हैं।

विकास बराला पर युवती से छेड़छाड़ का मामला न्यायालय मेें विचाराधीन है और उसका वकालत का भी कोई खास अनुभव नहीं है। इसी तरह कई अन्य नेताओं के रिश्तेदारों को लॉ अधिकारी लगाया गया है, जो मैरिट में आने के लायक नहीं है। ऐसे अयोग्य लॉ अधिकारी प्रदेश की ओर से कैसी पैरवी करेंगे और इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ेगा।
#newsharyana
