शिवरात्रि पर केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा के अनुबंधित कर्मचारियों द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन

महेंद्रगढ़ 21 जुलाई (परमजीत सिंह/शैलेन्द्र सिंह)।
आज शिवरात्रि के पावन अवसर पर गांव पाली स्थित सिद्ध बाबा जयरामदास धाम में केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा के अनुबंधित कर्मचारियों द्वारा आठवां विशाल भंडारा श्रद्धा एवं भक्ति भाव से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल विधिवत हवन-यज्ञ से हुई, जिसे पंडित दमन शास्त्री (पालड़ी) द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ सम्पन्न करवाया गया। तत्पश्चात मंगल आरती की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। चूंकि आज एकादशी और सोमवार व्रत भी था, अतः व्रतधारियों के लिए फलाहार व सामक की खीर का विशेष रूप से वितरण किया गया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के संकुलपति श्री पवन शर्मा एवं कुलाधिपति प्रो. सुनील कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि एकादशी और शिवरात्रि जैसे पावन पर्वों का जीवन में विशेष महत्व है और ऐसे पुण्य कार्यों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने आयोजन में भाग लेने वाले सभी कर्मचारियों की सराहना की और ऐसे सामाजिक और धार्मिक कार्यों में निरंतर योगदान देने की प्रेरणा दी।

#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top