नारनौल, 21 जुलाई (परमजीत सिंह/गजेन्द्र यादव)।
सहकारिता मंत्री अरविंद कुमार शर्मा सुनेंगे शिकायतें
सहकारिता मंत्री अरविंद कुमार शर्मा 23 जुलाई को दोपहर 1.30 बजे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (छात्र) महेंद्रगढ़ सभागार में जिला लोक संपर्क एवं जन परिवेदना समिति की मासिक बैठक लेंगे। इसमें पहले से निर्धारित 10 मामले सुनवाई के लिए रखे जाएंगे जिनका संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा समाधान किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए उपायुक्त डा. विवेक भारती ने बताया कि अधीक्षण अभियंता/कार्यकारी अभियंता, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग नारनौल का एक, अधीक्षण अभियंता/कार्यकारी अभियंता, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग महेंद्रगढ़/सचिव नगर पालिका महेंद्रगढ़ का एक, अधीक्षण अभियंता/कार्यकारी अभियंता, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग नारनौल/ कार्यकारी अधिकारी/ कार्यकारी अभियंता नगर परिषद नारनौल का एक, कार्यकारी अभियंता, हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड नारनौल का एक, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग/जिला राजस्व अधिकारी नारनौल/ तहसीलदार नारनौल का एक, कार्यकारी अभियंता, हरियाणा राज्य कृषि विपणन मंडल रेवाड़ी का एक, कार्यकारी अभियंता, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड नारनौल का एक, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी नारनौल का एक, कार्यकारी अधिकारी/ कार्यकारी अभियंता, नगर परिषद नारनौल का एक तथा कार्यकारी अधिकारी/ कार्यकारी अभियंता, नगर परिषद नारनौल/क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड नारनौल का एक मामला सुनवाई के लिए रखा जाएगा।
उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर एक नारनौल का संजय कुमार व अन्य निवासीगण, राम विहार कॉलोनी महेंद्रगढ़ का ब्रह्म प्रकाश, प्रेमलता, ओपी सैनी, मंजू व सरोज, वार्ड नंबर 21 नारनौल का विपिन पाल शास्त्री, रविंद्र कुमार, सुमन व मंजू देवी, वार्ड नंबर 12 नारनौल का मुकेश, कुलदीप व मिंटू, सिंघाना रोड नारनौल का बिशान दयाल सैनी, दुलोठ जाट का हुकमचंद, बिगोपुर का रोहतास सिंह, गहली का कृष्ण कुमार, हुडडा सेक्टर-1 नारनौल का सुनील तथा माता मरियम जन सेवा विद्यालय नसीबपुर प्राचार्य का मामला सुनवाई के लिए रखा जाएगा।
#newsharyana
