सोनीपत,22जुलाई (शैलेन्द्र सिंह/ब्यूरो)।
सोनीपत में CM नायब सिंह सैनी की ओर से लोगों को रजिस्ट्री प्रमाण पत्र सौंपे गए थे। इसके बावजूद ग्रामीणों को प्लॉटों पर कब्जा नहीं मिला।इससे ग्रामीण भड़क गए।
वे लोग एक साल से दफ्तरों के चक्कर काटकर परेशान हो गए।आखिर ग्रामीणों ने सोमवार को रजिस्ट्री की कॉपी भैंसे (झोटा) के गले में लटका कर डीसी ऑफिस तक मार्च निकाला।
जब वे DC ऑफिस के गेट के बाहर पहुंचे तो वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हें गेट पर ही रोक दिया। इससे ग्रामीणों का गुस्सा और बढ़ गया। इस पर उन्होंने भैंसे को डीसी ऑफिस के गेट पर ही बांध दिया और धरना देकर बैठ गए।
#newsharyana
