महेंद्रगढ़, 23 जुलाई (परमजीत सिंह/शैलेन्द्र सिंह)।
यदुवंशी स्कूल में श्रावण शिवरात्रि के पावन अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस शुभ दिन पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने भक्ति, आस्था और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से भगवान शिव को नमन किया।
कार्यक्रम की शुरूआत विद्यालय प्रांगण में भगवान शिव की प्रतिभा के समक्ष दीप प्रज्वलन और मंत्रोच्चारण से की गई। विद्यार्थियों द्वारा भजन गायन, शिव तांडव, स्तोत्र प्रस्तुति, डांस, ड्रामा आदि प्रस्तुत किया गया। कक्षा नर्सरी से पांचवी तक के छात्रों के लिए शिव भक्ति कविता, कहानी प्रतियोगिता, वही कक्षा 6 से 8 तक के लिए शिव चित्र रंगोली, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विद्यालय के प्राचार्य पवन कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि महाशिवरात्रि केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि आत्मचिंतन और आत्मशुद्धि का अवसर है। भगवान शिव का जीवन हमें संयम, तपस्या और सकारात्मकता का मार्ग दिखाता है। हमें अपने जीवन में भी उन्हीं गुणों को अपनाकर आगे बढ़ना चाहिए।
ग्रुप के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह ने सभी विद्यार्थियों को शिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान शिव ज्ञान, शक्ति और करूणा के प्रतीक हैं। शिवरात्रि जैसे पर्व विद्यार्थियों को हमारी सांस्कृतिक विरासत से जोडते हैं। हम सभी को अपने अंदर की नकारात्मकताओं को त्यागकर सत्कर्म की ओर अग्रसर होना चाहिए।
इस मौके पर वाइस चेयरमैन एडवोकेट कर्ण सिंह यादव, वाइस चेयरपर्सन संगीता यादव, ग्रुप निदेशक विजय सिंह यादव, फाउंडर डायरेक्टर डॉ. राजेन्द्र सिंह यादव ने सभी विद्यार्थियों को शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
#newsharyana