निशित कटारिया – एक युवा, संघर्षशील और प्रतिबद्ध नेता
नई दिल्ली, 29जुलाई (शैलेन्द्र सिंह)।
निशित कटारिया ने अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत वर्ष 2012 में NSUI (नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया) से की। युवाओं की आवाज़ को मंच देने और छात्र हितों के लिए निरंतर संघर्ष करते हुए उन्होंने संगठन में एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में पहचान बनाई।
लगातार जनसंपर्क, संगठनात्मक क्षमता और नेतृत्व कौशल के दम पर उन्होंने 2021 में हरियाणा युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनावों में हिस्सा लिया और गुरुग्राम जिले के जिला अध्यक्ष पद पर शानदार जीत हासिल की। यह जीत उनकी मेहनत, युवाओं के बीच लोकप्रियता और ज़मीनी पकड़ का प्रमाण थी।
अपने संगठनात्मक अनुभव और युवा वर्ग से गहरे जुड़ाव के चलते उन्होंने 2025 में हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ा। इस चुनाव में उन्होंने प्रदेश भर में सर्वाधिक मत प्राप्त कर विजय प्राप्त की और पूरे हरियाणा के युवाओं की आवाज़ बनकर उभरे।

राजनीति उनके संस्कारों में रही है
उनके पिता सुखबीर कटारिया, हरियाणा सरकार में पूर्व मंत्री रह चुके हैं और राज्य की राजनीति में एक सम्मानित नाम रहे हैं। पिता से विरासत में मिले राजनीतिक अनुभव और जनसेवा की भावना को निशित जी ने अपने समर्पण और कर्मठता से और आगे बढ़ाया है।
निशित कटारिया आज हरियाणा के युवाओं के लिए प्रेरणा हैं
एक ऐसा नेतृत्व जो जमीनी, संघर्षशील, और सकारात्मक सोच से भरा हुआ है।
#newsharyana
