यह दिन हमें लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और संविधान के मूल्यों को याद दिलाता है: जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सूरा
नारनौल,15 अगस्त (परमजीत सिंह/गजेन्द्र यादव)।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष नरेंद्र सूरा ने कहा कि यह दिन हमें लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और संविधान के मूल्यों को याद दिलाता है। यह दिन हमें देश के विकास, प्रगति और खुशहाली के लिए अपनी प्रतिबद्धता को नवीनीकृत करने का अवसर प्रदान करता है। श्री सूरा आज जिला न्यायालय की ओर से साध्वी बहन मिश्री देवी वृद्धाश्रम नारनौल में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यातिथि के तौर पर संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेरी कामना है कि यह सुअवसर सभी देशवासियों के जीवन में नया जोश और नई स्फूर्ति लेकर आए, जिससे विकसित भारत के निर्माण को नई गति मिले।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश केपी सिंह, मैडम हर्षाली चौधरी, मैडम वर्षा जैन व नितिन राज, सिविल जज सीनियर डिवीजन जतिन गुजराला, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विक्रमजीत सिंह, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नीलम कुमारी, जुडिशियल मजिस्ट्रेट मैडम कोपल चौधरी, अनुराग यादव व भुवनेश सैनी, अतिरिक्त सिविल जज सीनियर डिवीजन गौरव खटाना, अतिरिक्त सिविल जज जूनियर डिवीजन मैडम रितु तंवर, अतिरिक्त सिविल जज सीनियर डिवीजन प्रवीण कुमार, सिविल जज जूनियर डिवीजन विशेष गर्ग, ट्रेनी जुडिशियल ऑफिसर परविंदर व पीयूष के अलावा वरिष्ठ नागरिक संगठन के प्रधान दुलीचंद शर्मा, संरक्षक अजीत जैन, महासचिव मुखराम सैनी के अलावा विभिन्न वरिष्ठ नागरिक मौजूद थे।
बॉक्स:
जिला रेड क्रॉस कार्यालय में स्थित प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र में करवा सकते हैं सहायक उपकरण के लिए पंजीकरण
इस मौके पर अगेंद्र कुमार ने प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र की ओर से दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को फ्री में मिलने वाले सहायक उपकरण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोई भी दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिक जन जिला रेड क्रॉस कार्यालय में स्थित प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र में आकर सहायक उपकरण के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र के तहत वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क कमर की बेल्ट, निब्रास, कानों की मशीन, व्हीलचेयर विभिन्न प्रकार के वॉकर व अन्य साहब उपकरण उपलब्ध करवाए जाते हैं।
#newsharyana
