नारनौल, 15 अगस्त (परमजीत सिंह/शैलेन्द्र सिंह)।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने जिला सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण कार्यालय में स्थित शहीद स्मारक पर अमर शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. विवेक भारती, पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ, जिला सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमाण्डर सतीश चन्द्र यादव (सेवा निवृत), मेजर भारत भूषण शर्मा के अलावा कार्यालय के सभी कर्मचारी मौजूद थे।
#newsharyana
