हकेवि में ‘इलेक्ट्रिक व्हीकल सिस्टम लेवल मॉडलिंग‘ पर पाँच दिवसीय कार्यशाला का हुआ शुभारंभ

महेंद्रगढ़, 18 अगस्त (परमजीत सिंह/शैलेन्द्र सिंह)।

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि), महेंद्रगढ़ के विद्युत अभियांत्रिकी विभाग एवं आईईईई स्टूडेंट ब्रांच द्वारा मैथवर्क्स तथा डिज़ाइनटेक सिस्टम्स प्रा. लि. के सहयोग से ‘इलेक्ट्रिक व्हीकल सिस्टम लेवल मॉडलिंग‘ विषय पर पाँच दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ ऑनलाइन माध्यम से किया गया। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार ने आयोजको की सराहना करते हुए कहा कि इंजीनियरों के लिए सिस्टम लेवल सिमुलेशन कौशल अत्यंत आवश्यक हैं।
कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय कुलगीत के साथ हुई। कार्यशाला की समन्वयक डॉ. कल्पना चौहान ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए कार्यशाला के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 22 अगस्त तक आयोजित होने वाली इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को मेटलेब, सिमुलिंक व सिम्स्केप टूल्स पर व्यावहारिक प्रशिक्षण देना है। जिससे वे ई-व्हीकल घटकों के मॉडलिंग कौशल अर्जित कर सकें। उद्योग से जुड़ी दक्षताओं का विकास कर सकें।
विद्युत अभियांत्रिकी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. आकाश सक्सेना ने अपने संबोधन में कहा कि विद्युत गतिशीलता भारत के सतत भविष्य का प्रमुख आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को इस अवसर का पूर्ण लाभ उठाने का आह्वान किया। स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के अधिष्ठाता प्रो. विकास गर्ग ने ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों को अकादमिक और उद्योग जगत के बीच के अंतर को कम करने में सहायक बताया और विद्यार्थियों को अंतर्विषयक शोध के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में प्रो. राजेश कुमार दुबे ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top