महेंद्रगढ़ 18 अगस्त (परमजीत सिंह/शैलेन्द्र सिंह)।
क्विज प्रतियोगिता में यदुवंशी महेन्द्रगढ़ ने हासिल किया दूसरा स्थान
एचएसएसीएस द्वारा ब्लॉक स्तरीय क्विज का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के सभी सरकारी व गैर-सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह प्रतियोगिता राजकीय सीनियर सैकेण्डरी स्कूल ढाढोत में आयोजित हुई। जिसका विषय एचआईवी एवं एडस तथा स्वस्थ जीवन शैली रहा।
प्रतियोगिता में यदुवंशी स्कूल महेन्द्रगढ़ की विद्यार्थी जिया पुत्री विकास ने अपने उत्कृष्ट ज्ञान व प्रस्तुति से सभी को प्रभावित किया तथा द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि से विद्यालय परिसर में हर्ष का माहौल रहा।
विद्यालय के प्राचार्य पवन कुमार ने अपने वक्तव्य में कहा कि विद्यार्थी की यह सफलता उसकी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। स्वस्थ जीवन शैली अपनाकर ही हम एक उज्ज्वल व सुरक्षित भविष्य की ओर बढ़ सकते है। साथ ही उन्होंने ढेर सारी शुभकामनाएं भी दी।
ग्रुप के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह ने अपने संदेश में कहा कि यदुवंशी विद्यार्थी ने एक बार फिर सिद्ध किया है कि ज्ञान, जागरूकता और आत्मविश्वास से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। यदुवंशी विद्यार्थी समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने में अग्रणी भूमिका निभाएंगे।
वाइस चेयरमैन एडवोकेट कर्ण सिंह यादव, वाइस चेयरपर्सन संगीता यादव, ग्रुप निदेशक विजय सिंह यादव, फाउंडर डायरेक्टर डॉ. राजेन्द्र सिंह यादव ने विजेता प्रतिभागी को ढेर सारी बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
#newsharyana
