निवर्तमान उपायुक्त डॉ. विवेक भारती का विदाई कार्यक्रम आयोजित

काम को अपना समझें और चेहरे पर मुस्कान रखें डॉ विवेक भारती

नारनौल, 22 अगस्त(परमजीत सिंह/गजेन्द्र यादव)।

नारनौल के निवर्तमान उपायुक्त डॉ. विवेक भारती की विदाई समारोह में उनके शब्द दिल को छू गए, जब उन्होंने कहा कि मिलना इत्तेफाक था और बिछुड़ना निश्चित है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सिस्टम को चलाने के लिए आप सबका सहयोग सराहनीय रहा है।
अपने आठ-नौ महीने के कार्यकाल का जिक्र करते हुए सीईटी जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि अधिकारियों व कर्मचारियों ने मेरे हर निर्देश का पूरी ईमानदारी से पालन किया और यह नहीं देखा कि दिन है या रात।
उन्होंने कहा कि कोई भी टीमवर्क आपसी तालमेल के बिना सफल नहीं हो सकता।
डॉ. भारती ने काम में जिम्मेदारी की भावना पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जिस कुर्सी पर हम बैठे हैं उस पर ईमानदारी व निष्ठा के साथ काम करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि तबादला सेवा का एक हिस्सा है।
अंत में उन्होंने सभी को सलाह दी कि वे अपने जीवन में परिवार और समाज में सकारात्मकता बनाए रखें। उन्होंने कहा कि काम तो हमें करना ही है, बस उसे करते समय हमेशा चेहरे पर मुस्कान होनी चाहिए।
इस मौके पर एसडीएम नांगल चौधरी उदय सिंह, डीएमसी रणवीर सिंह तथा नगराधीश डॉ मंगलसेन, डीडीपीओ हरिप्रकाश बंसल तथा डीआर ओ राकेश कुमार के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top