हमें कोई न कोई खेल अवश्य खेलना चाहिए : सुनील देवी
महेंद्रगढ़, 1 सितंबर (परमजीत सिंह/शैलेन्द्र सिंह)।
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयुष विभाग एवं हरियाणा योग आयोग के संयुक्त तत्वाधान में जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ शशिबाला के मार्गदर्शन में योग व्यायामशाला जांजड़ियावास में 29 से 31अगस्त तक महिलाओं व बच्चों के लिए अलग-अलग खेल प्रतियोगिताएं करवाई गई।
इस मौके पर कबड्डी, खो-खो कैरम बोर्ड व योग प्राणायाम जैसे पारंपरिक खेलों का समावेश किया गया जो सुबह व शाम गांव की महिलाओं व बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इसमें जिला योग कॉर्डिनेटर डॉ सतीश, आयुर्वेद अधिकारी डॉ सुमन व आयुष योग सहायक सुनील देवी का विशेष सहयोग रहा। आयुष योग सहायक सुनील देवी ने कहा कि हमें कोई न कोई खेल अवश्य खेलना चाहिए। खेल से जहां हमें एक और आनंद की अनुभूति होती है वहीं दूसरी ओर प्रेम भावना भी बढ़ती है। साथ ही हमारा शरीर भी स्वस्थ रहता है। उन्होंने कहा कि हमें प्रतिदिन योग भी करने चाहिए। प्रतिदिन योग करने से शरीर में तंदुरुस्ती बनी रहती है। जो प्रतिदिन योग करता है उसे बहुत कम बीमारी होने का खतरा रहता है।
#newsharyana
